ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मनोरंजन

अंबानी इवेंट में प्रियंका ने पहनी थी 65 साल पुरानी साड़ी से बनी ड्रेस, 6 महीने में हुई तैयार

प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनास और बेटी मालती के साथ इन दिनों इंडिया में है। शुक्रवार को जोनस फैमिली इंडिया आई थी। भारत लौटते ही प्रियंका‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’की ग्रैंड ओपनिंग में शामिल हुई थी। इस इवेंट में निक जोनस भी उनके साथ नजर आए थे। दो दिन तक चले इस इवेंट में पीसी ने अपने ग्लैम लुक से खूब लाइमलाइट बटोरी।

शनिवार को एक्ट्रेस मॉर्डन ट्विस्ट के साथ विंटेज साड़ी में नजर आई। प्रियंका ने अपने लुक को डायमंड चोकर और स्टड इयररिंग्स के साथ पूरा किया। इसी बीच अब खुद एक्ट्रेस ने इस ड्रेस को लेकर कई राज खोले है और इसकी खासियत के बारे में भी बताया है।

6 महीने में तैयार हुई ड्रेस

प्रियंका की इस ड्रेस को बॉलीवुड फेम डिजाइनर अमित अग्रवाल ने तैयार किया था। एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में कई तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा,“ इस ब्यूटिफुल आउटफिट को सिल्वर के थ्रेड से बनी 65 साल पुरानी बनारसी पटोला (ब्रोकेड) साड़ी और खादी सिल्क पर सोने की इलेक्ट्रोप्लेटिंग से तैयार किया गया था।

इकत बुनाई के नौ रंगों को रिफ्लेक्ट करने के लिए इसे सेक्विन शीट होलोग्राफिक बस्टियर के साथ पेयर किया जाता है। वाराणसी के क्राफ्ट क्लस्टर में हाथ से बुने हुए विंटेज टेक्सटाइल के साथ इस मास्टरपीस साड़ी को बनाने में अमित और उनकी टीम को लगभग 6 महीने लगे। अमित और उनकी टैलेंटेड टीम को शुक्रिया।

रणवीर सिंह संग किया था डांस

इस इवेंट में प्रियंका चोपड़ा ने को-स्टार और फेमस एक्टर रणवीर सिंह के साथ फिल्म दिल धड़कने दो के गाने गल्लां गूड़ियां पर डांस किया था। करीब 8 साल बाद दोनों एक साथ नजर आए हैं। रणवीर और प्रियंका आखिरी बार फिल्म बाजीराव मस्तानी में दिखाई दिए थे।

प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्में

एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द रूसो ब्रदर्स की एक्शन वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ में नजर आएंगी। इसका प्रीमियर 28 अप्रैल, 2023 को अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा। इसके अलावा मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘लव अगेन’ में भी नजर आएंगी।

 

Related Articles

Back to top button