ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

भारत को आत्मनिर्भर बनाने में छोटे चाय उत्पादक ‎‎निभा रहे अहम भू‎मिका

कोलकाता । चाय बोर्ड का जरुरी बयान आया है,जिसमें छोटे चाय उत्पादकों को प्रोत्सा‎हित ‎किया गया है। चाय उद्योग की नियामकीय संस्था भारतीय चाय बोर्ड ने कहा है कि छोटे चाय उत्पादकों (एसटीजी) के उभरने से देश चाय उत्पादन बढ़ाने और घरेलू मांग के साथ निर्यात की जरूरतों को पूरा करने के मामले में आत्मनिर्भर बन गया है। चाय बोर्ड ने कहा कि एसटीजी ने स्थानीय आर्थिक स्थिति और लोगों की आजीविका में सुधार लाने में भी मदद की है। भारत सालाना लगभग 140 करोड़ किलोग्राम चाय का उत्पादन करता है, जिसमें से एसटीजी का योगदान 50 प्रतिशत से भी अधिक है। मूल्य के लिहाज से भारत से चाय का निर्यात करीब 80 करोड़ डॉलर का है। इसने वर्ष 2022 में लगभग 22 करोड़ किलोग्राम की मात्रा के साथ 15 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि हासिल की। देश अब चीन के बाद चाय का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक बन गया है।  चीन, केन्या और श्रीलंका के बाद भारत चाय का चौथा सबसे बड़ा निर्यातक देश भी है। चाय उद्योग सबसे बड़े नियोक्ताओं में भी शामिल है। चाय बोर्ड के अनुसार, एजेंसी ने खेती के रकबे, उत्पादन, उत्पादकता और घरेलू खपत के संदर्भ में उद्योग के विकास में मदद की है।

Related Articles

Back to top button