ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

रानी कमलापति स्‍टेशन थोड़ी देर में पहुंचेंगे पीएम मोदी, वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

भोपाल ।   प्रदेश को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस शनिवार से मिल जाएगी। पीएम मोदी आज दोपहर 3.15 बजे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस दौरान वह ट्रेन के कोच में ही 216 स्‍कूली बच्चों से बात भी करेंगे। इस आयोजन के लिए रेल मंत्री अश्‍विनी वैष्‍णव रानी कमलापति स्‍टेशन पहुंच गए हैं। स्‍कूली बच्‍चे ट्रेन के भीतर सवार हो चुके हैं। इस दौरान बच्‍चों में काफी उत्‍साह नजर आ रहा है। कई बच्‍चेे ट्रेन के भीतर सेल्‍फी ले रहे हैं। बच्‍चों के साथ ट्रेन में उनके शिक्षक भी बैठे हैं। बच्‍चे इसी ट्रेन में सवार होकर विदिशा तक जाएंगे। वंदे भारत एक्सप्रेस के अंदर सवार लोग जश्न मना रहे हैं। वंदे मातरम्,,, जय श्रीराम,,, भारत माता की जय के नारे लगा रहे हैं। इस खास मौके पर स्‍टेेशन के प्‍लेटफार्म 01 पर आकर्षक साज-सज्‍जा की गई है। पूरे प्‍लेटफार्म का रेड एंड व्‍हाइट की थीम पर सजाया गया है। प्‍लेटफार्म पर लाल कालीन बिछाया गया है। प्रदेश के चिकित्‍सा शिक्षा मंत्री विश्‍वास सारंग भी स्‍टेशन पहुंचे हैं। यह हाईस्‍पीड ट्रेन भोपाल से नई दिल्ली के बीच चलेगी।

Related Articles

Back to top button