ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
राज्य

बिहार में नहीं बढ़ेगा बिजली बिल का बोझ, करोड़ की सब्सिडी का ऐला

बिहार में बिजली उपभोक्ताओं पर प्रदेश सरकार बढ़ी हुई दरों का बोझ नहीं डालने वाली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में इस बात का ऐलान करते हुए मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए इससे जुड़े दो अहम फैसलों की जानकारी दी है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को विधानसभा में घोषणा की कि उनकी सरकार बिजली दरों में बढ़ोतरी नहीं करेगी, बल्कि प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को 13,114 करोड़ रुपये की सब्सिडी देगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी कैबिनेट ने फैसला किया है कि हम बिहार के लोगों के लिए बिजली की दरें नहीं बढ़ने देंगे और टैरिफ पिछले साल की तरह ही रहेंगे। इसके लिए हमने सब्सिडी को 8,895 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 13,114 करोड़ रुपये कर दिया है।

इसके साथ ही सीएम नीतीश कुमार ने बिजली दरों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना भी साधा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ‘गरीब राज्य’ होने के बावजूद बिहार से अधिक बिजली दर वसूल रही है।

उन्होंने महाराष्ट्र का उदाहरण देते हुए कहा कि महाराष्ट्र को सबसे अमीर राज्य होने के बावजूद 4.32 रुपये प्रति यूनिट बिजली मिलती है, जबकि बिहार को यह 5.82 रुपये प्रति यूनिट मिल रही है। पिछले साल हमें यह 5.82 रुपये प्रति यूनिट मिलती थी, लेकिन इसे बढ़ाकर 5.82 रुपये प्रति यूनिट कर दिया गया है।

सीएम ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि केंद्र को ‘गरीब राज्य’ के बारे में सोचना चाहिए, हमें महंगी बिजली मिलती है। हम लंबे समय से एक देश एक टैरिफ की मांग कर रहे हैं।

बता दें कि पहले बिहार विद्युत नियमन आयोग ने 24.1 प्रतिशत की वृद्धि का आदेश दिया था और संशोधित दरों को 1 अप्रैल से लागू किया जाना था। लेकिन अब सरकार की घोषणा के बाद उपभोक्ताओं को अतिरिक्त बोझ नहीं उठाना पड़ेगा।

नीतीश कुमार के इस ऐलान के बाद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सरकार के फैसले की तारीफ करते हुए इसे जनता और किसानों के हक में लिया गया फैसला बताया।

 

Related Articles

Back to top button