ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

कोरोना पॉजिटिव निकले नौसेना प्रमुख एडमिरल हरि कुमार

भोपाल। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी भोपाल आए हुए है। यहां वे तीनों सेनाओं की प्रेस कॉन्फ्रेस में शामिल हुए। कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में चल रही कंबाइंड कमांडर कॉन्फ्रेंस मीटिंग के बीच बड़ी खबर सामने आई है। यहां नौसेना प्रमुख एडमिरल हरि कुमार का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है।दरअसल, पीएम मोदी के आने से पहले कॉन्फ्रेंस में शामिल होने वाले सभी लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ था।

कोरोना टेस्ट में एडमिरल हरि कुमार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जिसके बाद वे कमांडर्स कॉन्फ्रेंस बीच में छोड़कर स्पेशल प्लेन से वापस दिल्ली लौट गए।आज की इस कॉन्फ्रेंस में तीनों सेना के प्रमुख नौसेना, थलसेना और वायुसेना अध्यक्ष , सीडीएस, पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक साथ मंथन करेंगे। राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में चल रही कंबाइंड कमांडर कॉन्फ्रेंस में भविष्य को लेकर बड़ी रणनीति बनाई जा रही है। साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा और रक्षा मामलों में आत्मनिर्भरता सहित अन्य विषयों पर होगी चर्चा।

 

Related Articles

Back to top button