ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
विदेश

बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपणों पर अमेरिका के साथ सूचनाओं का आदान-प्रदान करता रहेगा रूस: सर्गेई रयाबकोव

मॉस्को । रूस के उपविदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव ने कहा कि रूस अपने बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपणों पर अमेरिका के साथ सूचनाओं का आदान-प्रदान करना जारी रखेगा। रूसी मीडिया ने बुधवार को रयाबकोव के हवाले से कहा कि न्यू स्ट्रेटेजिक आर्म्स रिडक्शन ट्रीटी (न्यू स्टार्ट) में अपनी भागीदारी को निलंबित करने के मॉस्को के फैसले के बाद रूस ने अमेरिका के साथ सभी सूचनाओं के आदान-प्रदान को रोक दिया था। मीडिया ने रयाबकोव के हवाले से गुरुवार को स्पष्ट किया कि रूस स्वैच्छिक आधार पर संधि में उल्लिखित प्रतिबंधों का पालन करेगा और अमेरिका व सोवियत संघ के बीच 1988 के एक द्विपक्षीय समझौते को लागू करना जारी रखेगा। इसके तहत प्रत्येक पक्ष को किसी भी अंतरमहाद्वीपीय या पनडुब्बी बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण की सूचना देने की आवश्यकता है रयाबकोव ने कहा कि रूसी पक्ष ने अमेरिका को अपनी स्थिति से अवगत करा दिया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फरवरी के अंत में एक कानून पर हस्ताक्षर किए, आधिकारिक तौर पर अमेरिका के साथ नई स्टार्ट संधि में रूस की भागीदारी को निलंबित कर दिया था।

Related Articles

Back to top button