ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

काशी में धधकती चिंताओं के बीच रातभर मना जश्न, जानिए, क्या है कारण

वाराणसी| वाराणसी में सुध-बुध खोकर नृत्यांजलि प्रस्तुत करतीं नगर वधुओं से महाश्मशान पूरी रात जीवंत रहा। नगर बंधुओं ने बॉलीवुड व भोजपुरी गीतों पर नृत्य पेश किया।

मणिकर्णिका घाट पर मंगलवार की रात धधकती चिताओं के बीच घुंघरू की झंकार गूंजती रही। राग-विराग के इस मेले में नगर वधुओं ने बाबा महाश्मशाननाथ को नृत्यांजलि अर्पित कीं। नवरात्र की सप्तमी पर महाश्मशाननाथ के वार्षिक शृंगार महोत्सव की अंतिम निशा में बाबा का शृंगार हुआ।

संध्या पूजन के बाद मंदिर में लोगों ने दर्शन किए। वहीं नगर वधुओं ने नृत्य पेश कर बाबा से अगले जन्म में इस जीवन से मुक्ति की गुहार लगाई। घाट के चारों तरफ चिताएं धधक रही थीं। शवयात्रा में आए लोग राग-विराग में डूबे थे। इस उत्सवी रंग में हजारों रंगे दिखे।

यहां साढ़े तीन सौ साल से अधिक समय से चली आ रही नगर वधुओं की नृत्य की परंपरा का निर्वहन हुआ। सुध-बुध खोकर नृत्यांजलि प्रस्तुत करतीं नगर वधुओं से महाश्मशान पूरी रात जीवंत रहा। नगर बंधुओं ने बॉलीवुड व भोजपुरी गीतों पर नृत्य पेश किया। इस मौके पर संयोजन महाश्मशान सेवा समिति के अध्यक्ष चैनु प्रसाद गुप्ता, व्यवस्थापक गुलशन कपूर, संजय गुप्ता, बिहारीलाल, राजू साव, अजय उर्फ अज्जू, नीरज गुप्ता आदि ने रहे।

 

Related Articles

Back to top button