ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

दिल्ली में कोरोना के 300 नए मामले सामने आए

नई दिल्ली । दिल्ली में बुधवार को कोरोना के 300 नए मामले सामने आए। इस दौरान 2 मरीजों की मौत हो गई। बीते साल सितंबर महीने के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के 300 नए केस सामने आए हैं। दिल्ली में फिलहाल पॉजिटिविटी दर 13.89 फीसदी है।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में इस दौरान 163 मरीज कोरोना को मात देने में सफल रहे। वहीं, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 806 हो गया है। दिल्ली में फिलहाल कोविड पॉजिटिविटी दर बढ़कर 14% के करीब पहुंच गया है।
दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस 506 हैं। इनमें से 452 होम आइसोलेशन व 54 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पतालों में भर्ती सभी 54 मरीजों में से 17 आईसीयू में हैं। 21 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। तीन मरीज वेंटिलेटर पर हैं।
दिल्ली में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 2009361 पहुंच गया है। अब तक 26526 मरीजों की जान जा चुकी है। वहीं, 1,98,20,29 मरीज अब तक इस जानलेवा वायरस को मात देने में सफल रहे हैं।
कोविड के बढ़ते मामलों के पीछे नया XBB.1.16 वेरिएंट हो सकता है, लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है। एक्सपर्ट के मुताबिक, कोविड से जुड़े सारे प्रोटोकॉल का पालन करें। अगर किसी ने बूस्टर डोज नहीं लिया है तो उसे जल्द से जल्द ये डोज लेनी चाहिए।
कोरोना के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में मिल रहे हैं। यहां केसेस में बढ़ोतरी को देखते हुए टेस्टिंग बढ़ा दी गई है। मुंबई के कुछ प्राइवेट अस्पतालों में कोविड वार्ड खुलने लगे हैं। वहीं, सरकार ने भी सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों को स्टैंडबाय मोड में रहने को कहा है। साथ ही लोगों को कोविड प्रोटोकॉल फॉलो करने को कहा है।
वहीं, दुनिया में एक दिन में कोविड के औसतन 94 हजार केस सामने आ रहे हैं। भारत में एक दिन में औसतन 966 नए केस मिल रहे हैं।

Related Articles

Back to top button