ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
खेल

गुजरात टाइटंस के खिलाफ CSK का ये बल्लेबाज करेगा ओपनिंग

IPL 2023 का आगाज आज से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. आईपीएल 2023 का पहला मैच आज शाम 7:30 बजे से चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल मैच से 12 घंटे पहले ये राज खुल गया है कि सुपर किंग्स के लिए इस मैच में कौन सा बल्लेबाज ओपनिंग करेगा. चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने कहा कि वह खेल के सबसे छोटे प्रारूप में पारी का आगाज करना पसंद करते है, लेकिन टीम से मिलने वाली किसी भी जिम्मेदारी के लिए तैयार है.

गुजरात टाइटंस के खिलाफ CSK का ये बल्लेबाज करेगा ओपनिंग!

इंडियन प्रीमियर लीग के नये सीजन के आगाज शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात सुपर जायंट्स के मैच से होगा. रहाणे से मैच की पूर्व संध्या पर जब ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे जैसे स्थापित सलामी बल्लेबाजों की मौजूदगी में उनकी भूमिका के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मैं हमेशा सलामी बल्लेबाज रहा हूं. मैंने हमेशा टी 20 प्रारूप में पारी का आगाज किया है, इसलिए मेरी भूमिका में ज्यादा अंतर नहीं है. फिर भी प्रबंधन और कप्तान मुझसे जो कुछ भी करने के लिए कहेंगे, मैं उसे करने के लिए हमेशा तैयार हूं. मेरे लिए, यह हमेशा टीम के बारे में है, इसलिए जब भी मुझे मौका मिलेगा मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा.’

मैच से 12 घंटे पहले ही खुल गया बड़ा राज

रहाणे ने कहा कि वह बल्ले से अच्छी लय में है. उन्हें मुंबई के लिए सात रणजी मैचों में 634 रनों बनाए है. उन्होंने कहा, ‘मैं वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हूं, मेरे लिए घरेलू सत्र अच्छा रहा. मुझे टीम में जब भी  मौका मिलेगा, मैं अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देना चाहूंगा.’ रहाणे एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में खेलने को लेकर उत्साहित है. उन्होंने कहा, ‘मेरा अब तक का अनुभव वास्तव में अच्छा रहा है. हमने अपना प्रशिक्षण सत्र काफी पहले शुरू किया था और सीएसके परिवार का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं. माही भाई के नेतृत्व में फिर से खेलना. यह मेरे लिए सीखने का एक शानदार अवसर है, भारतीय टीम में कई साल तक उनके नेतृत्व में खेला हूं. लेकिन सीएसके में उनके मार्गदर्शन में खेलने का यह पहला अवसर है.’

 

Related Articles

Back to top button