ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
राज्य

पिकअप पलटने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत; तीन की हालत गंभीर

पटना जिले के खुसरूपुर में चैती छठ की संध्या अर्घ्य से पहले दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं, तीन बच्चों की हालत गंभीर है। सभी मृतक और घायल बच्चों की उम्र एक से 15 साल के बीच है। मृतक की पहचान मालपुर निवासी स्व रामदुलारी के पुत्र कारू कुमार (9 वर्ष) और व्यांशु (5 वर्ष)के रूप में हुई है। घायलों में मालपुर निवासी उमेश सिंह का 15 वर्षीय पुत्र, प्रद्युम्न सिंह का एक वर्षीय पुत्र और सतेंद्र सिंह का 10 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार शामिल है।

बताया जा रहा है कि सभी मालपुर के विजय सिंह के परिवार के पांच बच्चे सोमवार की सुबह पिकअप पर सवार होकर चने का झिंगरी लाने खेत जा रहे थे। इसी दौरान खुसरूपुर के चौड़ा रोड में पिकअप पलट गई। पिकअप पलटने से दो बच्चे गाड़ी के नीचे दब गए।

पटना ले जाने के दौरान बच्चों ने तोड़ा दम

हादसे की सूचना पर दौड़े ग्रामीणों ने दबे बच्चों को काफी मशक्कत के बाद निकाला। सभी बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आनन-फानन में सभी को पटना ले जाया जा रहा था, इसी क्रम में दो बच्चे की मौत हो गई। तीन जख्मी का इलाज स्थानीय निजी अस्पताल में चल रहा है।

सगे भाइयों की मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

ग्रामीणों के अनुसार, पीड़ित परिवार में चैती छठ की पूजा हो रही थी। घर के बड़े लोग संध्या अर्घ्य की तैयारियों में जुटे थे। इसी बीच हादसे में सगे भाई कारू कुमार और व्यांशु की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है।

 

Related Articles

Back to top button