ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
व्यापार

अदानी समूह के बाद अब किस पर निशाना, हिंडनबर्ग ने किया एक और खुलासा

कुछ समय पहले अमेरिका की शॉर्ट सेलर कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने भारत के अदाणी समूह को लेकर आरोप लगाए थे कि कंपनी ने शेयरों के साथ छेड़छाड़ की है, जिसके बाद दोनों कंपनियों के बीच काफी लंबे समय तक आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला चलता रहा।

अब एक बार फिर से हिंडनबर्ग सुर्खियों में आ गया है। हिंडनबर्ग ने अपने ट्विटर अकाउंट से इस बात की जानकारी दी है कि वह जल्द एक और खुलासा करने वाली है। ऐसे में लोग अलग-अलग तरह से कयास लगा रहे हैं। अब देखना है कि इस बार हिंडनबर्ग फिर से अदाणी समूह के किसी और कंपनी के बारे में खुलासा करेगी या इस बार किसी दूसरी कंपनी के बारे में सुनने को मिलेगा।

ट्विटर में किया खुलासा

हिंडनबर्ग ने अपने ट्विटर अकाउंट में कहा, ‘नई रिपोर्ट जल्द ही- एक और बड़ी रिपोर्ट’। इसके अलावा ट्वीट में और किसी बात की जानकारी नहीं दी गई है कि कब तक इसे पेश किया जाएगा।

अदाणी को हुआ काफी नुकसान

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट का असर इस तरह से देखा गया कि Gautam Adani की संपत्ति में 60 फीसद तक की कमी आ गई है। M3M हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट के अनुसार, अदाणी को पिछले साल की तुलना में हर हफ्ते 3,000 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है, जिससे उनका कुल नेटवर्थ 60 प्रतिशत कम हो गया है। अदाणी 11 स्थान नीचे गिरकर दुनिया में 23वें सबसे अमीर व्यक्ति है। हिंडनबर्ग की एक नई रिपोर्ट आने की खबर के बाद भारत के बाकी कंपनियों के बीच चिंता काफी बढ़ गई है।

दूसरी तरफ, लॉन्ग टर्म में अदानी समूह को फायदा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 10 साल में अदाणी की नेटवर्थ में 1,225 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और अंबानी की 356 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वर्तमान में भारत के सबसे आमिर व्यक्ति का खिताब मुकेश अंबानी के पास है।

 

Related Articles

Back to top button