ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
राजस्थान

केंद्र सरकार पर लगाया संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप

जयपुर | कांग्रेस पार्टी ने अपने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और मौजूदा सांसद राहुल गांधी के खिलाफ केंद्र की मोदी सरकार द्वारा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर कार्रवाई का आरोप लगाया है। इसके विरोध में जयपुर में शुक्रवार दोपहर दो बजे सिविल लाइंस फाटक पर इकट्ठा होकर कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता राजभवन का घेराव करेंगे।

सीएम गहलोत समेत कई मंत्री रहेंगे मौजूद

इस विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित मंत्री शामिल होंगे। जयपुर शहर के कांग्रेस विधायक, विधायक प्रत्याशी, सांसद प्रत्याशी, बोर्ड, निगम, आयोग चेयरमैन, पीसीसी मेंबर, जिला कार्यकारिणी पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, मेयर और डिप्टी मेयर सहित सभी 250 वार्डों के पार्षद और पार्षद प्रत्याशी, कांग्रेस के अग्रिम संगठनों के प्रदेशाध्यक्ष, जयपुर शहर के सभी कांग्रेस के सम्मानित कार्यकर्ताओं को विरोध प्रदर्शन और घेराव में शामिल होने के लिए बुलाया गया है।

जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और खाद्य आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने जयपुर में विरोध प्रदर्शन में सभी कांग्रेसियों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में आने का आह्वान किया है। खाचरियावास ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार और बीजेपी राजनीतिक दुर्भावना से काम कर रही हैं। केंद्रीय एजेंसियों को राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं के पीछे लगाया जा रहा है। देश में बढ़ती हुई महंगाई, बेरोजगारी और ज्वलंत मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए यह सब किया जा रहा है। विपक्षी दलों और उनके नेताओं को लगातार टारगेट किया जा रहा है। देश की जनता सब देख रही है और चुनाव में इसका जवाब देगी। कांग्रेस का कार्यकर्ता डरने वाला नहीं है। कांग्रेस देश के राष्ट्रीय आंदोलन वाली पार्टी है। हमारा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेगा और लड़ाई लड़ेगा।

Related Articles

Back to top button