ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
विदेश

जाति आधारित भेदभाव को प्रतिबंधित करने के संबंध में विधेयक पेश किया 

वाशिंगटन । अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की एक नेता ने जाति आधारित भेदभाव को प्रतिबंधित करने के संबंध में कैलिफोर्निया सीनेट में एक विधेयक पेश किया है। यदि विधेयक पारित होता है,तब कैलिफोर्निया जातिगत भेदभाव को प्रतिबंधित करने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा। राज्य के सीनेट में चुनी गईं पहली मुस्लिम और अफगान अमेरिकी आइशा वहाब ने यह विधेयक पेश किया। इससे एक महीने पहले ही सिएटल जाति आधारित भेदभाव को प्रतिबंधित करने वाला अमेरिका का पहला शहर बना था। भारतीय अमेरिकी नेता एवं अर्थशास्त्री ने सिएटल सिटी काउंसिल में भेदभाव न करने की नीति में जाति को शामिल करने के लिए एक प्रस्ताव पेश किया था।
वहाब ने विधेयक पेश करने के बाद कहा, ‘‘यह ऐतिहासिक विधेयक श्रमिकों के अधिकारों, महिलाओं के अधिकारों, समलैंगिक अधिकारों और नागरिक अधिकारों की बात करता है।’’

 

Related Articles

Back to top button