ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

जाह्नवी कपूर और वरुण धवन की ‘बवाल’ की बदली रिलीज डेट

जाह्नवी कपूर और वरुण धवन की बवाल साल 2023 की मच अवेटेड फिल्म्स में से एक है। बवाल के सेट से अब तक कई तस्वीरें सामने आ चुकी है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुई थी।

बदली बवाल की रिलीज डेट

बवाल के साथ पहली बार वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की जोड़ी पर्दे पर एक साथ नजर आएगी। अब फिल्म को लेकर अपडेट सामने आई है। बवाल की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। फिल्म पहले 7 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बुधवार को फिल्म के एक्टर वरुण धवन और प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने बवाल की नई रिलीज डेट की घोषणा की है। बवाल अब इस साल 6 अक्टूबर को रिलीज की जाएगी। वरुण धवन ने ट्वीट शेयर करते हुए कहा, “बवाल 6 अक्टूबर, 2023 को रिलीज हो रही है। पहली बार जाह्नवी मैम के साथ काम कर रहा हूं और साजिद नाडियाडवाला व नितेश तिवारी सर की नेशनल अवॉर्ड विनिंग टीम का हिस्सा बनकर एक्साइटेड हूं।”

इन लोकेशन्स पर शूट हुई फिल्म

बवाल की शूटिंग बीते साल पूरी हो चुकी है। फिल्म के ज्यादातर हिस्से की शूटिंग उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर में हुई है। भारत के अलावा फिल्म को पेरिस, एम्सटर्डम, और पोलैंड जैसे खूबसूरत देशों में भी शूट किया गया है। बवाल में खूब सारा एक्शन देखने को मिलेगा। फिल्म को बेहतरीन बनाने के लिए स्टंट डायरेक्टर और स्टंटमैन को खास तौर पर जर्मनी से हायर किया गया।

Related Articles

Back to top button