ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
लाइफ स्टाइल

स्ट्रेस को कंट्रोल करने में असरदार हैं ये ड्रिंक्स

आजकल तनाव आम समस्या बन चुका है, लेकिन अगर आप लंबे समय से इस स्थिति से जूझ रहे हैं, तो यह मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। कई लोग मानसिक तनाव को कम करने के लिए दवाइयों का सेवन करते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। हालांकि बिना डॉक्टर की सलाह के दवा लेने की कभी न करें भूल।चाहें तो, मानसिक तनाव को कम करने के लिए नेचुरल उपाय भी अपना सकते हैं।

ग्रीन टी का करें सेवन

अगर आप तनाव की समस्या से जूझ रहे हैं, तो ग्रीन टी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट गुण भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो मस्तिष्क के लिए गुणकारी है। इसके सेवन से स्ट्रेस कंट्रोल हो सकता है।

चेरी जूस

चेरी जूस में ऐसे कई कंपाउड होते हैं, जो मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी होते हैं। इसमें मेलाटोनिन पाया जाता है, यह एक तरह का हार्मोन है, जो तनाव से राहत दिलाने में मदद करता है।

गर्म दूध

गर्म दूध पीने से मानसिक तनाव कम हो सकता है। दूध में ट्रिप्टोफेन अमीनो एसिड पाया जाता है, जो बेहतर नींद के लिए मददगार है। यह दिमाग को मजबूती भी प्रदान करता है।

कैमोमाइल टी

कैमोमाइल हर्बल टी है। यह तनाव की समस्या को कम करने के लिए बहुत ही उपयोगी है। इसके सेवन से अनिद्रा की समस्या से राहत पा सकते हैं। इसे बनाने के लिए पानी को गर्म कर लें, इसमें कैमोमाइल फूल डालें। इसे कुछ देर के लिए छोड़ दें, जब यह गुनगुना हो जाए, तो इसका सेवन कर सकते हैं।

ओट स्ट्रॉ टी

ओट स्‍ट्रॉ टी दिमाग की सेहत को बेहतर करने में मददगार  है। यह हरी जई से बनता है। जो दिमाग में रक्त संचार को बढ़ाने में मददगार है। इससे एंग्जाइटी की समस्या में कमी आ सकती है।

 

Related Articles

Back to top button