ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मुख्य समाचार

जबलपुर। कारोबारी के आटो चालक ने चोरी किए 50 हजार रुपए।

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में आटो में बैठी सवारियों के जेब से रुपए, बैग से जेवर चोरी होने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है. ऐसा ही एक मामला फिर सामने आया है. शहडोल से स्टेशनरी खरीदने आए कारोबारी के आटो चालक व उसके साथी ने 50 हजार रुपए चोरी किए और भाग गया. ओमती पुलिस ने कारोबारी की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आटो चालक की तलाश शुरु कर दी है. पुलिस के अनुसार प्रदीप कुमार अग्रवाल निवासी फारेस्ट आफिस बुढ़ार जिला शहडोल की स्टेशनरी की दुकान है. प्रदीप पिछले दिन जबलपुर पहुंचा और रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 6 से आटो में बैठकर प्रिंस स्ट्रीट अंधेरदेव जाने के लिए निकला. आटो की पिछली सीट में प्रदीप कुमार को चालक ने कुछ दूर चलने के बाद कलेक्ट्रेट आफिस के सामने यह कहकर अपने पास बिठा लिया कि एक सवारी है जो आगे इंतजार कर रही है. प्रदीप कुमार आगे आकर बैठ गया, इस दौरान उसकी जेब से 50 हजार रुपए चोरी कर लिए गए. फिर आटो चालक ने प्रदीप कुमार को यह कहते हुए उतार दिया कि दूसरी सवारी लेने के लिए जाना है. प्रदीप ने आटो से उतरकर जैसे ही अपने जेब में हाथ लगाया तो 50 हजार रुपए गायब थे. उसने आटो चालक को आवाज लगाकर रोकना चाहा लेकिन आटो चालक भाग गया. थाना ओमती पहुंचकर प्रदीप कुमार ने लिखित शिकायत देते हुए घटना की जानकारी व आटो का नम्बर एमपी 20 आर 4003 दिया. पुलिस ने आटो चालक व उसके साथी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button