ब्रेकिंग
थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन...
छत्तीसगढ़

आकाशीय बिजली बनी आफत, चपेट में आने से दो मासूम लड़कियों समेत चार की मौत

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में बिजली गिरने से दो लड़कियां झुलस गई। दोनों लड़कियों को इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। इस बात की जानकारी पुलिस ने रविवार को दी।

एक गांव की थी दोनों लड़कियां

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार को कोंडागांव थाना क्षेत्र के चिलपुती गांव में हुई। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान दोनों इमली इकट्ठा करने के लिए गई थी। दोनों मृतकों की पहचान राधा मरकाम और मोनिका नाग के रूप में हुई है। इन दोनों की उम्र 10 साल थी।

पेड़ के नीचे छुपी लड़कियों पर गिरी बिजलियां

शनिवार की शाम को दोनों एक साथ इमली इकट्ठा करने के लिए गई थी। उस दौरान अचानक काफी तेज बारिश शुरू हो गई और बिजलियां कड़कने लगी थी। इससे पहले की दोनों लड़कियां अपने घर जा पाती, अचानक बिजली गिरी और दोनों ही उसमें काफी बुरी तरह झुलस गई।

इलाज के दौरान हुई मौत

पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद उनके परिजनों और ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुलाई और उन्हें जिला अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने दोनों लड़कियों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों का पोस्टमार्टम करके परिजनों को शव सौंप दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की गई है।

बारिश से बचने के लिए छिपे थे किसान

शनिवार को खेत में काम करने गए दो किसानों पर खुद को बारिश से बचाने के लिए एक पैलपार हरदी के पास पेड़ के नीचे बैठ हुए थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली पेड़ पर गिरी और वे इसकी चपेट में आ गए। इससे दोनों की मौत मौके पर ही हो गई।

इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने शवों को अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भर्ती किया था। इसके बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया।

Related Articles

Back to top button