ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

कोलकाता पहुंचे अखिलेश ने भाजपा पर बोला हमला, सरकार संविधान और लोकतंत्र पर हमला रही 

कोलकाता । राष्ट्रीय स्तर पर एक गैर-कांग्रेसी विपक्षी मोर्चे की तैयारी होती दिखाई दे रही है। रिपोर्ट के मुताबिक समाजवादी पार्टी का दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कोलकता में होने जा रही है। इसी कड़ी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव दो दिनों के दौरे पर कोलकाता पहुंचे हैं। कोलकाता पहुंचते ही अखिलेश ने भाजपा पर निशाना साधकर कहा कि यह तैयारी है कि 2024 में यूपी में सपा ज्यादा सीटें कैसे जीते क्योंकि जिस तरह के हालात हैं, भाजपा लगातार संविधान, लोकतंत्र पर हमला कर रही है और विपक्ष की आवाज ना उठे उस आवाज को दबाने का काम कर रही है।
सपा नेता ने कहा कि यूपी में सपा के बहुत सारे विधायक, नेता झूठे मुकदमों में जेल में बंद हैं। भाजपा जिस दल से डर जाती है, तब उसके घर ईडी, सीबीआई भेज देती है। बताया जा रहा हैं कि अखिलेश पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी मुलाकात करने वाले हैं। इस मुलाकात के दौरान विपक्षी एकता की बात हो सकती है। सपा के एक नेता ने कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव और 2024 में लोकसभा चुनाव के लिए नीतियों और रणनीतियों पर चर्चा के लिए पार्टी 18 मार्च से कोलकाता में अपनी दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी आयोजित कर रही है।
सूत्रों ने कहा कि वह दोपहर में मौलाली युवा केंद्र में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने वाले हैं। बनर्जी और यादव के बीच बहुत सौहार्दपूर्ण संबंध हैं। सपा प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री दोनों ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष के विचार से अपनी दूरी बनाए रखी है।

Related Articles

Back to top button