ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
लाइफ स्टाइल

वर्कआउट के फौरन बाद पानी पीना चाहिए या नहीं? लोग करते हैं ऐसी बड़ी गलतियां…

Can We Drink Water Immediately After Exercise: हेवी एक्सरसाइज करने के बाद हमें तेज प्यास लगती है, लेकिन शरीर को ठंडा करने की कोशिश में हम गलत तरीके से पानी पीने लगते हैं, जिससे फायदे की जगह नुकसान होने लगता है.

Drinking Water After Workout: हमारे शरीर का ज्यादातर हिस्सा पानी से बना है, यही वजह है कि जल को जीवन कहा जाता है. अगर बॉडी में पानी की दमी हो जाए तो सिर दर्द, बदन दर्द, कमजोरी और जलन जैसी समस्याएं पैदा होने लगती है. ज्यादातर हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि एक सेहतमंद इंसान को दिनभर में 8 से 10 ग्लास पानी ही पीना चाहिए. अब काफी लोगों के मन में ये सवाल उठता है कि जिम में एक्सरसाइज करने के तुरंत बाद पानी पीना चाहिए या नहीं.

कसरत करते वक्त पानी पीना सही है या नहीं?

जिम में जब आप पसीना बहाते हैं तो पानी पीने की जरूरत महसूस होती है. ऐसे में कुछ बातों का ख्याल रखना जरूरी है. आप ब्रेक के दौरान ही पानी पिएं, वो भी तब, जब दिल की धड़कन नॉर्मल हो जाए. आयुर्वेद के मुताबिक हमें एक बार में पानी गटकने से परहेज करना चाहिए. आप आहिस्ता आहिस्ता छोटे-छोटे घूंट लें.

जिम करने के तुरंत बाद पानी पीना फायदेमंद या नुकसानदेह?

जिम करने के तुरंत बाद आपका शरीर गर्म तवे जैसै होता है, अगर इसपर तुरंत पानी मारा जाए तो नुकसान होना लाजमी है. एक्सरसाइज के फौरन बाद पानी पीने से पहले इन 5 बातों का ख्याल जरूर रखें.

1. वर्कआउट के बाद अपनी बॉडी को थोड़ा आराम दें, जब पसीना निकल जाए और हार्ट बीट नॉर्मल हो जाए, तभी पानी पिएं.
2. तभी भी गटागट पानी नहीं पिएं, आराम से पानी पीने से शरीर को नुकसान नहीं पहुंचता.
3. पानी को बैठकर आराम से पिएं, इससे शरीर के ज्यादातर हिस्से में पानी पहुंचता है.
4. जिम करने के बाद नॉर्मल पानी ही पिएं, फ्रिज का ठंडा पानी बीमारियों का घर है.
5. पानी में नींबू और काला नमक मिला लें इससे इलेक्ट्रोलाइट्स की भरपाई होती है जो पसीने के कारण बाहर निकल जाती है.

 

Related Articles

Back to top button