ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
लाइफ स्टाइल

9 अप्रैल से शुरू होगी कश्मीर की हसीन वादियों की यात्रा, जानिए पैकेज से जुड़ी जरूरी डिटेल्स

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर की सुंदरता दुनियाभर में प्रसिद्ध है। अगर आप भी कश्मीर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए शानदार मौका लेकर आया है। जी हां, कम बजट में आप कश्मीर की वादियों में सैर कर सकते हैं। यह टूर पैकेज फ्लाइट के माध्यम से संचालित होगा। इस पैकेज में आपको खाने-पीने की भी सुविधा मिलेगी। यह टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है।

पैकेज के डिटेल्स-

पैकेज का नाम- Jannat-E Kashmir

पैकेज की अवधि- 5 रात और 6 दिन

ट्रैवल मोड- Flight

डेस्टिनेशन कवर्ड-  श्रीनगर, गुलमर्ग, पहलगाम

मिलेगी यह सुविधा-

1. रुकने के लिए होटल की सुविधा मिलेगी|

2. 5 ब्रेकफास्ट (Breakfast) और 5 डिनर (Dinner) की सुविधा मिलेगी।

3. घूमने के लिए गाड़ी की सुविधा मिलेगी।

यात्रा में लगेगा इतना शुल्क-

1. अगर आप इस ट्रिप पर अकेले यात्रा करते हैं तो आपको 60,100 रुपये चुकाने होंगे।

2. वहीं दो लोगों को 44,900 रुपये प्रति व्यक्ति शुल्क देना होगा।

3. तीन लोगों को प्रति व्यक्ति 44,000 रुपये का शुल्क देना होगा।

4. बच्चों के लिए आपको अलग से शुल्क का भुगतान करना होगा। बेड के साथ 41,300 और बिना बेड के 37,900 रुपए देने होंगे।

IRCTC ने ट्वीट करके दी जानकारी-

आईआरसीटीसी ने अपने इस टूर पैकेज के बारे में जानकारी देते हुए एक ट्वीट शेयर किया है। जिसमें बताया है कि अगर आप कश्मीर की खूबसूरत वादियों की सैर करना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी के इस शानदार टूर पैकेज का लाभ उठा सकते हैं।

ऐसे करा सकते हैं बुकिंग

आप इस टूर पैकेज के लिए बुकिंग आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं। इसके अलावा आईआरसीटीसी पर्यटक सुविधा केंद्र, अंचल कार्यालयों और क्षेत्रीय कार्यालयों के जरिए भी बुकिंग की जा सकती है। पैकेज से जुड़ी ज्‍यादा जानकारी के ल‍िए आप आईआरसीटीसी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

 

Related Articles

Back to top button