ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मनोरंजन

हॉलीवुड में नाम कमाना प्रियंका के लिए नहीं था आसान

प्रियंका चोपड़ा हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री हैं। उन्होंने बॉलीवुड में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। प्रियंका ने अपनी सफलता का परचम बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक लहराया है। यूपी के छोटे से जिले से निकलकर पहले मायानगरी मुंबई में अपने पैर जमाना फिर विदेशी धरती पर जाकर झंडे गाड़ना तारीफ के काबिल है। लेकिन विदेशी धरती पर पैर जमाना अभिनेत्री के लिए आसान नहीं था। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने इस बात का खुलासा किया है।

आसान नहीं है हॉलीवुड में पैर जमाना

प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में ‘बेवॉच’ और ‘मैट्रिक्स रिसर्कशन्स’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अब बहुत जल्द उनके एक्शन का जलवा सिटाडेल में भी देखने को मिलने वाला है। सात समुंदर पार जाकर प्रियंका ने अपने अभिनय का जलवा दिखाया है, लेकिन यह सब इतना आसान नहीं था। शुरुआत में प्रियंका के लिए सबसे बड़ी बाधा यह देखना थी कि वह हॉलीवुड में क्या कर सकती हैं।

एंटरटेनमेंट में बढ़ी ग्लोबलाइजेशन की मांग

प्रियंका ने बताया, शुरुआती दिनों में तो लोगों ने ऐसा मान लिया था कि वह सिर्फ साउथ एशियन दर्शकों तक ही सीमित रह जाएंगी। अगर अमेरिका में उन्होंने टीवी शो कर लिया तो लोगों को उनके काम में ज्यादा दिलचस्पी नहीं रह जाएगी। एक्ट्रेस ने कहा, जब से ऑनलाइन स्ट्रीमिंग शुरू हुई है, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ग्लोबलाइजेशन की मांग बढ़ गई है।

इन फिल्मों में आएंगी नजर

प्रियंका चोपड़ा आगे कहती हैं कि पिछले 10 साल में मैंने काफी कुछ बदला हुआ देखा है। इसके अलावा प्रियंका ने उनलोगों को धन्यवाद दिया जो उनके साथ हमेशा खड़े नजर आए। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा अगली बार फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और कटरीना कैफ भी नजर आएंगी। इसके अलावा वह सैम ह्यूगन और सेलीन डायोन के साथ लव अगेन में नजर आएंगी। लव अगेन के ट्रेलर ने पहले ही काफी सुर्खियां बटोरी हैं। इसके अलावा वह सिटाडेल में नजर आएंगी।

 

Related Articles

Back to top button