ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
राजस्थान

पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब से भरा टैंकर, 20 लाख कीमत के 411 कार्टन बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

बाड़मेर की पचपदरा थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान गुजरात नंबर के टैंक से 20 लाख रुपये कीमत की अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने टैंकर में बने अलग-अलग कम्पार्ट से अलग-अलग ब्रांड के कुल 411 कार्टन बरामद किए हैं।

बाड़मेर एसपी दिगंत आनंद ने बताया कि बरामद 411 कार्टन में शराब की अलग-अलग ब्रांड की 4932 बोतल मिलीं हैं। अवैध शराब और टैंकर को जब्त कर वाहन चालक जोगाराम देवासी पुत्र भारता राम (45) निवासी हेमा गुड़ा थाना झाब जिला जालौर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी से अवैध शराब की खरीद-फरोख्त एवं संलिप्त आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

एसपी आनंद ने बताया कि अवैध शराब तस्करी के संबंध में मुखबिर से मिली सूचना पर एएसपी नितेश आर्य, सीओ मदनलाल के सुपरविजन और एसएचओ राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में एसआई ओमप्रकाश ने टीम समेत नेशनल हाईवे पर भांडियावास में नाकाबंदी की गई थी। नाकाबंदी के दौरान गुजरात नंबर के टैंकर को रोका गया। टैंकर में अलग-अलग कंपार्टमेंट बने हुए थे। इन कंपार्ट से पुलिस टीम ने 411 कार्टन से 4932 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी की गई है। इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल दौलाराम की विशेष भूमिका रही है।

 

Related Articles

Back to top button