ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
व्यापार

हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 355 अंक चढ़ा, निफ्टी 114 अंक ऊपर

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स शुक्रवार को 355.06 (0.62%) अंकों की बढ़त के साथ 57,989.90 अंकों के लेवल पर पहुंचकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 114.45 (0.67%) अंकों की बढ़त के साथ 17,100.05 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। शुक्रवार के कारोबारी सेशन के दौरान आर इंन्फ्रा के शेयर में छह प्रतिशत की बढ़त दिखी जबकि एचसीएल टेक के शेयर चार प्रतिशत तक चढ़े।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में 21 हरे निशान पर बंद हुए

सेंसेक्स के 30 शेयरों में 21 शेयर शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए। बीते हफ्ते के दौरान बाजार के प्रमुख इंडेक्स दो प्रतिशत तक टूटे थे। हालांकि सुकून की बात यह रही कि वैश्विक बाजारों में तेजी लौटने से हफ्ते आखिरी दो दिनों में कारोबार का अंत हरे निशान पर हुआ। भारतीय रुपया हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले 20 पैसे की मजबूती के साथ 82.56 अंकों के लेवल पर बंद हुआ।

शुक्रवार के कारोबारी सेशन के दौरान बैंकिंग, मेटल, आईटी और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में मजबूती दिखी। निफ्टी में सबसे अधिक मजबूती हासिल करने वाला शेयर एचसीएल टेक रहा। इसमें 3.68 प्रतिशत की बढ़त दिखी। वहीं, दूसरी ओर आयशर मोटर्स और एनटीपीसी के शेयरों में एक-एक प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

 

Related Articles

Back to top button