ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
छत्तीसगढ़

बस्तर में फिर कोरोना की दस्तक, 75 वर्षीय महिला निकली पॉजिटिव

छत्तीसगढ़ : बस्तर जिले में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। जहां एक 75 वर्षीय महिला की रिपोर्ट एंटीजन पॉजिटिव आने के बाद उसे मेकाज भेजा गया, लेकिन उसे देखने के बाद चिकित्सकों ने उसे होम आइसुलेशन में रहने की सलाह दी है।

मामले की पुष्टि करते हुए महारानी अस्पताल के डॉक्टर वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि जगदलपुर की रहने वाली महिला (75) को लंग में इंफेक्शन होने के कारण उसे उपचार के लिए महारानी अस्पताल लाया गया था, जहां जांच के दौरान महिला का पहले एंटीजन टेस्ट किया गया, जहां रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद महिला को भर्ती करने के लिए मेकाज रेफर किया गया।

जहां मेकाज के चिकित्सकों ने महिला को होम आइसोलेट कर दिया है, महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से उसकी ट्रैवल हिस्ट्री भी पूछी गई, लेकिन महिला कहीं बाहर नहीं गई थी, महिला को होम आइसोलेशन करने के बाद उसके घर के सदस्य को बाहर नहीं जाने की बात कहने के साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों का भी टेस्ट करने की बात कही गई है।

Related Articles

Back to top button