ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मनोरंजन

करीना कपूर के शो ‘व्हाट वीमेन वांट‘ में भारती सिंह आईं नजर

कॉमेडी दुनिया की जानी मानी अभिनेत्री भारती सिंह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों और वीडियो को लेकर काफी सुर्खियां बटोरती रहती हैं। भारती रियलिटी शो के साथ-साथ अपने यूट्यूब चैनल पर भी काफी धमाल मचाती नजर आती हैं। भारती अपनी निजी जिंदगी से जुड़े सारे अपडेट अपने व्लॉग के माध्यम से दर्शकों को देती हैं। हाल ही में, भारती ने करीना कपूर खान से मिलने के अपने अनुभव को साझा किया।

भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया की जोड़ी बी-टाउन की सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में सो एक रही है। यह कपल एक क्यूट से बच्चे के माता-पिता भी बन चुके हैं। भारती के बच्चे गोला को सोशल मीडिया पर फैंस का खूब प्यार मिलता है। उनके बेटे की वीडियो पर मिलियन में व्यूज जाते हैं। यही नहीं, भारती भी मीडिया में अपने बेटे के साथ अक्सर स्पॉट होती रहती हैं।

हाल ही में, भारती करीना कपूर के  टॉक शो ‘व्हाट वीमेन वांट‘ में गई थीं, जहां जाने के बाद भारती ने एक वीडियो के जरिए अपने अनुभव को साझा किया। इस वीडियो की शुरुआत भारती ने ‘कभी खुशी कभी गम’ में करीना कपूर के किरदार ‘कौन है ये जिसने दोबारा मुड़के मुझे नहीं देखा?’ के आइकॉनिक डायलॉग से करती हैं। इसके बाद उन्होंने बताया कि वह करीना से मिलने को लेकर काफी नर्वस हैं।

वीडियो में आगे भारती ने बताया कि वह कपड़ों के साथ-साथ अपने मेकअप को लेकर भी चिंतित है और उम्मीद करती है कि वह सब कुछ ठीक कर लेंगी। स्टूडियो में पहुंचने के बाद वह अपने बाल ठीक करने लगती हैं कि तभी उनकी टीम का एक मेंबर आकर उन्हें इंफॉर्म करता है कि करीना उनके इंतजार कर रही हैं। इस पर भारती कहती हैं, ‘सच्ची में करीना जी मेरा इंतजार कर रहे हैं?”।’ इसके बाद भारती शूटिंग की कुछ झलक भी दिखाती हैं।

इसके बाद भारती करीना से मिलने के अपने अनुभव को साझा करते हुए बताती हैं कि वह कई बार करीना से मिली हैं, लेकिन यह पहली बार है कि वह इतनी सरलता से उनसे मिली हैं। इसके बाद भारती करीना को वीडियो में लेकर आती है और करीना कहती हैं, ‘भारती ने वादा किया है गोबी के पराठे और मटन जो वह अभी हर्ष के लिए बनाए हैं, मेरे को खिलाएंगी। इसके आगे करीना कहती हैं कि मुझे और मेरे परिवार को हंसाने के लिए भारती का शुक्रिया।’

 

Related Articles

Back to top button