ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

प्रवासी श्रमिकों पर हमले के आरोप में चार आरोपी गिरफ्तार

प्रवासी श्रमिकों पर हमले के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा, एक ज्वैलरी वर्कशॉप में काम करने वाले गौतम कठुआ को उनके दो दोस्तों के साथ टाउन हॉल इलाके में चार सदस्यों के समूह ने मारपीट की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। मामले के बाद तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने प्रदेश में प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा का आश्वासन भी दिया था।

बता दें कि इस मामले में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बीते सप्ताह आरोप लगाया था कि उत्तर भारतीय भाजपा नेता राज्य में बिहार के प्रवासी मजदूरों के साथ मारपीट के फर्जी वीडियो फैला रहे हैं। स्टालिन ने दावा किया था कि उनकी सरकार के खिलाफ राजनीतिक साजिश रची गई है। स्टालिन ने कहा कि उनका राज्य पूरे देश के लोगों का घर है क्योंकि तमिल लोग भाईचारा पसंद करते हैं। उत्तर भारत के भाई यह बात अच्छी तरह जानते हैं।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने कहा था कि ‘कुछ लोग फर्जी वीडियो बनाकर झूठी खबरें फैला रहे हैं। उत्तर भारत के भाजपा नेता गलत इरादे से ऐसा कर रहे हैं। अगर आप नोटिस करेंगे तो आप समझ सकते हैं कि यह मेरे उस बयान के बाद किया गया, जिसमें मैंने भाजपा के खिलाफ एक संयुक्त गठबंधन की बात की थी।’

स्टालिन ने बताया कि उन्होंने राज्य के पुलिस अधिकारियों और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात की। साथ ही बिहार सरकार के अधिकारी भी यहां आकर बिहारी प्रवासियों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह संतुष्ट हुए। स्टालिन ने कहा कि तमिलनाडु में ऐसी कोई घटना नहीं हुई। डीजीपी भी इस पर स्थिति साफ कर चुके हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री स्टालिन ने उन इलाकों का दौरा किया था जहां प्रवासी बड़ी संख्या में रहते हैं।

 

Related Articles

Back to top button