ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे शव लेकर बिहार जा रहा परिवार हुआ हादसे का शिकार, 5 की दर्दनाक मौत।

सुल्तानपुर. उत्तर प्रदेश के जिले सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर रविवार 12 मार्च की दोपहर भीषण हादसा हो गया. दिल्ली से बिहार जा रही एक कार अनियंत्रित होकर डंपर में पीछे से टकरा गई. इस दर्दनाक हादसे में कार पर सवार मां-बेटे समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना के बाद पहुंचे यूपीडा कर्मियों ने क्षतिग्रस्त कार में फंसे सभी लोगों को शवों को बाहर निकाला. इस हादसे के बाद डीएम जसजीत कौर व एसपी सोमेन वर्मा ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया. साथ ही डीएम ने बताया कि मृतक के परिजनों को हादसे के बारे में सूचना दी गई है. जानकारी के अनुसार यह मामला शहर के अखंडनगर थाना क्षेत्र के भेलारा गांव में हुआ है. दरअसल तेज रफ्तार कार कंस्ट्रक्शन के कार्य में लगी डंपर में पीछे से टकरा गई. हादसे में सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे यूपीडा कर्मियों ने कार में फंसे शवों को बाहर निकाला. डीएम ने कहा कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. हादसे में कार बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई है. साथ ही कार सवारों के शव भी बुरी तरह से क्षत विक्षत हो गए हैं. उन्होंने आगे कहा कि शव कार में फंस गए थे, जिन्हें पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला. फिलहाल मौके की जांच पड़ताल की जा रही है. दिल्ली के एम्स से बच्चे को वापस लेकर जा रहा था परिवार बिहार के सासाराम निवासी सलीम के रहने वाले सलीम का साढ़े तीन महीने का बेटा एहसान का स्वास्थ्य ठीक नहीं था. रविवार को परिवार वाले उसके इलाज के लिए दिल्ली एम्स लेकर गए थे. जहां डॉक्टरों ने जवाब दे दिया. इसके बाद सभी लोग बेटे को लेकर स्विफ्ट डिजायर कार से वापस घर बिहार के रोहतास जा रहे थे. रास्ते में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एहसान ने दम तोड़ दिया. कुछ देर बाद ही दोपहर करीब 12 बजे एक्सप्रेस वे पर कार हादसे का शिकार हो गई. हादसे में सभी कार सवारों की हुई मौत, सासाराम के थे निवासी इस हादसे में मृतकों की पहचान एहसान की मां साइना खातून (37) पत्नी गुड्डू, भाई साहिल खान (19) पुत्र गुड्डू, नानी जमीला पत्नी जमाल, मामी रुखसार (31) पत्नी सलीम और ड्राइवर शाहरुख (25), निवासी गण सासाराम बिहार के रूप में हुई है. ऐसा बताया जा रहा है कि एक्सप्रेस वे पर कंस्ट्रक्शन का कार्य चल रहा था और एक्सप्रेस-वे के किनारे ही डंपर खड़ी थी. कार की रफ्तार तेज होने की वजह अनियंत्रित हो गई और डंपर में पीछे से जा घुसी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button