ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
विदेश

फ्लाइट में दो जिंदा गोलियां मिलने से हड़कंप, जांच के बाद रवाना हुई फ्लाइट 

सियोल । दक्षिण कोरिया में इंचियोन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक फ्लाइट में दो जिंदा गोलियां मिली। एयरलाइन अधिकारियों ने फौरन फ्लाइट को खाली करा दिया। बताया जा रहा है कि विमान में उस वक्त 230 लोग सवार थे।
शुक्रवार सुबह इंचियोन एयरपोर्ट से कोरियन एयरलाइंस कंपनी लिमिटेड का जेट मनीला के लिए उड़ान भरने वाला था। विमान में बैठे एक यात्री को 9 मिलीमीटर साइज की गोलियां मिलीं। गोलियां मिलने के बाद विमान को टर्मिनल पर वापस भेजा गया। अधिकारियों ने विमान को खाली करवाकर जांच के बाद विमान को 11 बजे रवाना किया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि हम इसकी जांच कर रहे हैं, कि विमान में गोलियां कैसे मिलीं। वहीं, कोरियन एयर के अधिकारी ने कहा कि कंपनी पुलिस जांच के नतीजे की प्रतीक्षा कर रही है। बता दें कि दक्षिण कोरिया में बंदूक रखने के सख्त कानून हैं। अवैध तरीके से बंदूक रखने पर 15 साल तक की जेल और करीब 75,300 डॉलर तक का जुर्माना हो सकता है।

 

Related Articles

Back to top button