ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
विदेश

सनकी तानाशाह अपने परमाणु कार्यक्रम के लिए क्रिप्टो करेंसी की चोरी करता 

वाशिंगटन । हाल ही में जारी हुई अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में भारत को लेकर चीन और पाकिस्तान संग संबंधों पर अपनी रिपोर्ट में कई बड़े दावे किए हैं। लेकिन अब अमेरिका ने सनकी तानाशाह किम जोंग उन को लेकर बड़े खुलासे किए हैं। 8 मार्च को जारी अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि तानाशाह किम जोंग उन अपने परमाणु प्रोग्राम के तहत फिर परमाणु परीक्षण करने जा रहा है। हाल ही में जारी सालाना थ्रेट असीसमेंट रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि नॉर्थ कोरिया परमाणु परीक्षण को छिपाने के लिए बैलेस्टिक मिसाइले दागना जारी रख सकता है।

द.कोरिया की सेना ने दावा किया कि उ.कोरिया ने 9 मार्च को अपने पश्चिमी तट से समुद्र की ओर छोटी दूरी की एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। हालांकि द.कोरियाई सेना ने अभी यह नहीं बताया है कि मिसाइल कितनी दूरी तक गई। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने चेतावनी दी थी कि उनका देश अमेरिका और दक्षिण कोरिया के खिलाफ ‘‘शीघ्र एवं अत्यंत उग्र कदम’’ उठाने के लिए तैयार है।

गौरतलब है कि 2006 के बाद नॉर्थ कोरिया ने छह बार परमाणु परीक्षण किया है। हर परीक्षण के बाद उसकी न्यूक्लियर ताकत में इजाफा हो रहा है। बता दें कि किम जोंग उन ने आखिरी परमाणु परीक्षण 2017 में किया था। उसके बाद कई खबरों में आया कि नॉर्थ कोरिया ने एक बार फिर परमाणु परीक्षण कर डाला। हालांकि इसके कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले। अमेरिकी रिपोर्ट में दावा किया है कि नॉर्थ कोरिया अपने घोषित सैन्य लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए न्यूक्लियर डिवाइस का टेस्ट करने जा रहा है। इसके साथ ही अमेरिकी रिपोर्ट में कहा गया है कि नॉर्थ कोरिया अपने परमाणु कार्यक्रमों के लिए क्रिप्टो करेंसी की चोरी करता है।

Related Articles

Back to top button