ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

शिवपुरी माता टीला डेम में नाव पलटी, 7 लापता गांव वालों ने 8 लोगों को बचाया; गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

शिवपुरी के खनियाधाना थाना क्षेत्र के माता टीला डैम में मंगलवार को श्रद्धालुओं से भरी नाव पलट गई। इसमें तीन महिलाओं और चार बच्चों समेत कुल सात लोग लापता हैं। आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। प्रशासन मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा है। जानकारी के मुताबिक, रजावन गांव के 15 लोग मंगलवार शाम करीब 5 बजे नाव से डैम के बीच बने टापू पर स्थित सिद्ध बाबा मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे। रास्ते में नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई नाव में सवार कई लोग डूबने लगे। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आठ लोगों को बचा लिया। वहीं, तीन महिलाओं और चार बच्चों का अब तक कोई पता नहीं चला है हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के लोग मौके पर पहुंच गए। लापता लोगों की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है। साथ ही एनडीआरएफ की टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है शिवपुरी एसपी ने बताया कि बचाव कार्य तेज कर दिया गया है। जल्द से जल्द लापता लोगों को खोजने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button