ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मनोरंजन

सस्पेंस से भरपूर आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की ‘गुमराह’ का टीजर हुआ रिलीज

होली के मौके पर बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर ने अपने फैंस को खास तोहफा दिया है। एक्टर की आने वाली क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘गुमराह’ का टीजर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में आदित्य के साथ एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर भी नजर आएंगी। फिल्म का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।55 सेकंड के इस टीजर की शुरुआत आदित्य रॉय कपूर से होती है। वह फोन पर किसी से बदला लेने का वादा करते नजर आ रहे हैं। आदित्य अपने द्वारा सहे गए सभी दर्द और पिटाई का बदला लेने की बात कर रहे हैं, लेकिन कुछ देर बाद ही आदित्य का एक और रूप देखने को मिलता है, जो किसी केस में उलझा नजर आता है।टीजर में मृणाल की भी झलक देखने को मिलती है।

एक्ट्रेस फिल्म में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाती नजर आएंगी। पहली बार आदित्य और मृणाल एक साथ पर्दे पर नजर आने वाले है। फिल्म में आदित्य पहली बार डबल रोल निभाते नजर आएंगे, जिसे देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो रहे हैं।दर्शकों को टीजर काफी पसंद आ रहा है। वर्धन केटकर के निर्देशन में बनी सच्ची घटनाओं पर आधारित इस फिल्म का टीजर फैंस के लिए होली तोहफे से कम नहीं है। यह इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार की टी-सीरीज और मुराद खेतानी के सिने वन स्टूडियो द्वारा किया गया है। इस मूवी से वर्धनडायरेक्शन फील्ड में डेब्यू कर रहे हैं।

‘गुमराह’ तेलुगू फिल्म ‘थडम’ का हिंदी रीमेक है। यह फिल्म 7 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आदित्य आखिरी बार ओटीटी पर रिलीज हुई ‘द नाइट मैनेजर’ में अनिल कपूर के साथ नजर आए थे।
गुमराह के अलावा आदित्य रॉय कपूर फिल्म मलंग 2 और मेट्रो इन दिनों में नजर आएंगे। वहीं एक्ट्रेस मृणाल पिप्पा, पूजा मेरी जान, आंख मिचोली और नमूने में दिखाई देगी।

 

Related Articles

Back to top button