ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
राज्य

मोबाइल टावर से गिरने से युवक की मौत

गुरुग्राम । गांव जमालपुर में जिओ कंपनी के मोबाइल टावर लगाने का काम चल रहा है। सात मार्च को मूल रूप से कैथल जिले में गांव पुंडरी के रहने वाले 22 वर्षीय बिट्टू टावर पर चढ़कर काम कर रहे थे। उसी दौरान वह अचानक गिर गए।सुपरवाइजर साहिल ने उन्हें तत्काल नजदीक प्रकाश हास्पिटल में भर्ती कराया। वहां से पटौदी में संचालित श्री गोविंद हास्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया।

वह टेक्निशियन का काम करते थे। बड़े भाई रिंकु की शिकायत पर जमालपुर चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोप है कि काम करने के दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध नहीं किए जाने की वजह से बिट्टू की मौत हुई।चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर त्रिलोक चंद का कहना है कि छानबीन से सामने आएगा कि सुरक्षा प्रबंध में क्या कमी थी। जल्द ही पूरी सच्चाई सामने लाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वैसे प्रारंभिक छानबीन के मुताबिक काम करने के दौरान पैर फिसलने से दुर्घटना हुई।

 

Related Articles

Back to top button