ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मुख्य समाचार

मुंबई। मशहूर एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक का 67 साल की उम्र में निधन ।

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और एक्टर सतीश कौशक का निधन हो गया है। अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट करके ये जानकारी दी है। अनुपम खेर ने लिखा है कि 45 साल की दोस्ती पर आज अचानक पूर्णविराम लग गया है। सतीश कौशिक ने 67 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। इससे पहले सतीश कौशिक कोरोना काल में कोविड संक्रमित भी हुए थे। सतीश कौशिक के निधन का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। बॉलीवुड एक्टर डायरेक्टर सतीश कौशिक को कल देर रात गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। फोर्टिस अस्पताल कंट्रोल रूम के द्वारा दी गयी जानकारी के आधार पर सुबह 4 बजे सतीश कौशिक के शव को परिजन अस्पताल से लेकर निकल गए हैं। बता दें कि सतीश कौशिक ने 7 मार्च को कुछ तस्वीरों भी पोस्ट की थीं जिनमें वह अपने दोस्तों के साथ होली खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में वह मशहूर गीतकार जावेद अख्तर, फिल्म अभिनेत्री महिमा चौधरी, फिल्म अभिनेता अली फजल और फिल्म अभिनेत्री ऋचा चड्ढा के साथ नजर आ रहे हैं। बता दें कि 13 अप्रैल 1956 को हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जन्मे सतीश कौशिक ने 1983 में आई 'मासूम' फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने करीब 100 फिल्मों में काम किया। 1993 में 'रूप की रानी चोरों का राजा' से कौशिक ने फिल्म डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा और करीब एक दर्जन फिल्मों का डायरेक्शन किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button