ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
राजस्थान

बाड़मेर में बस यात्री से हवाला के 33 लाख रुपये की भारतीय करेंसी जप्त, आयकर विभाग कर रहा जांच

राजस्थान के बाड़मेर जिले में बस यात्री से हवाला के 33 लाख रुपये की भारतीय करेंसी जप्त की गई है। संदिग्ध रकम को जप्त कर आयकर विभाग को सूचित किया गया है।

बाड़मेर जिले के पचपदरा थाना पुलिस ने रोडवेज बस से बाड़मेर से जोधपुर जा रहे 50 साल के मालाराम पुत्र रायमल रामजी पेशा मजदूरी निवासी आलपुरा थाना गुडामालानी के पास मिले काले रंग के बैग से हवाला की राशि 33 लाख रुपये बरामद किए हैं। संदिग्ध रकम को जप्त कर आयकर विभाग को सूचित किया गया। आरोपी से जप्त रुपये के लेन-देन के संबंध में पूछताछ व जांच जारी है।

एसपी दिगंत आनंद ने बताया कि होली के अवसर पर असामाजिक तत्व व संदिग्ध गतिविधियों वाले व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने हेतु एएसपी नितेश आर्य और सीओ मदनलाल मीणा को निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में एसएचओ पचपदरा राजेंद्र सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि मालाराम नाम का व्यक्ति रोडवेज बस में बड़ी संख्या में भारतीय करेंसी लेकर बाड़मेर से जोधपुर की तरफ जा रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम तुरंत बस स्टैंड पहुंची। लेकिन रोडवेज बस जोधपुर की तरफ निकल चुकी थी। पीछाकर पचपदरा-जोधपुर रोड पर स्थित पेट्रोल पंप से पहले पुलिस ने बसको रुकवाया। बस में बैठे मालाराम को नीचे उतारकर उसके पास मिले बैग की तलाशी ली गई। बैग में 500 रुपये के 6500 नोट, 200 के 100 नोट और 50 रुपये के 600 नोट कुल 33 लाख रुपये नगद मिले।

बैग में रखे रुपयों के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस पर थाना पुलिस द्वारा रकम जप्त कर आयकर विभाग को सूचित किया गया। इस कार्रवाई में कांस्टेबल राजूराम और रामचंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

 

Related Articles

Back to top button