ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
छत्तीसगढ़

पंचकूला में 26वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता 10 से 14 मार्च तक

रायपुर :  छत्तीसगढ़ से 209 खिलाड़ी हरियाणा के पंचकूला में 10 से 14 मार्च 2023 तक 26वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसके लिए छत्तीसगढ़ से खिलाड़ियों की टीम 7 मार्च को पंचकूला के लिए रवाना होगी, जहां बैडमिंटन, क्रिकेट, एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, फुटबॉल, तैराकी, टेनिस आदि खेलों का आयोजन किया गया है।
वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए उन्हें किट वितरण किया और शुभकामनाएं दी। इस दौरान पीसीसीएफ संजय शुक्ला, एमडी फेडरेशन अनिल राय, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं नोडल अधिकारी सुनील मिश्रा, उप वनसंरक्षक आलोक तिवारी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि वर्ष 1992 से अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता का आरंभ किया गया था। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद से 19 बार अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हो चुका है। जिसमें वर्ष 2007 से छत्तीसगढ़ की टीम लगातार 10 बार प्रथम स्थान और 03 बार द्वितीय स्थान पर रही हैं।

Related Articles

Back to top button