ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

दुधमुंहे बच्चे को श्वान ने नोंचकर मार डाला था, पुलिस ने कब्र से निकलवाया शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा

भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर इलाके में स्थित मिनाल रेसीडेंसी एरिया में मजदूरी के लिए आए एक श्रमिक के दुधमुंहे बच्चे को आवारा श्वान ने नोंच-नोंचकर मार डाला। श्वान ने उसका एक हाथ भी शरीर से अलग कर दिया था। बच्चे के शरीर में जगह-जगह कुत्ते के काटने के निशान थे। क्षत-विक्षत हालत में मिले बच्चे के शव को मजदूर परिवार ने दफना दिया था। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को नए सिरे से कार्रवाई करते हुए बच्चे के शव को कब्र से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस आगे कार्रवाई करेगी।

यह है मामला

गौरतलब है कि मिनाल रेसीडेंसी में गेट नंबर चार के पास गुना से मजदूरी करने आए परिवार के एक साढे छह माह के मासूम बच्चे को आवारा श्वान उठाकर ले गया और नोंच-नोंचकर मार डाला था। घटना के समय मां बच्चे को जमीन पर लिटाकर पास ही मजदूरी कर रही थी। जब लोगों ने शोर मचाया तो बच्चे के स्वजनों को इसकी जानकारी लगी। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने स्वजनों को बिना पोस्टमार्टम कराए बच्चे का शव सौंप दिया था। घटना बुधवार की है।

मामला तूल पकड़ने पर दोबारा सक्रिय हुई पुलिस

इंटरनेट मीडिया पर इस घटना के बहुप्रसारित होने पर जब मामले ने तूल पकड़ा और इसकी जानकारी पुलिस के आला अधिकारियों को लगी, तब पुलिस दोबारा सक्रिय हुई और स्वजन की निशानदेही पर बच्चे के शव को कब्र से निकलवाकर पीएम के लिए भिजवाया।

Related Articles

Back to top button