ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

भस्मारती में महाकाल को चढ़ा गुलाल, भक्तों ने खेली होली

उज्जैन ।   महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में मंगलवार सुबह भस्मारती में महाकाल को गुलाल चढ़ाया गया, भक्तों ने यहां बाबा महाकाल के साथ होली खेली। महाकाल मंदिर परिसर रंगों से सराबोर हो गया। सोमवार को महाकाल मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होलिका दहन किया गया था। महाकाल मंदिर में हर त्योहार सबसे पहले मनाया जाता है, इसके बाद शहरवासी इसे मनाते हैं। इस बार होली पर्व दो दिन मनाया जा रहा है, शहर में कुछ स्थानों पर सोमवार को होलिका दहन हुआ तो बाकी स्थानों पर आज होलिका दहन होगा और बुधवार को धुलेंडी मनाई जाएगी। आज उज्जैन के सिंहपुरी में 5100 कंड़ों की इको फ्रेंडली होली जलाई जाएगी।

आज उज्जैन में निकलेगी गेर

मंगलवार सुबह 10 बजे सिंहपुरी से श्री महाकालेश्वर भर्तृहरी विक्रम ध्वज चल समारोह समिति द्वारा गुलाल गेर निकाली जाएगी। ब्राह्मण समाजजन शौर्य का प्रदर्शन करते हुए निकलेंगे। पं. आदर्श जोशी व पं. रूपम जोशी ने बताया सिंहपुरी की गुरु मंडली आज भी प्रागैतिहासिक होलिका का दहन के बाद सामाजिक समरसता व सौहार्द की परंपरा को कायम रखे हुए हैं। इसी के तहत मंगलवार सुबह 10 बजे सिंहपुरी से गेर चल समारोह निकाला जाएगा। इसमें ढोल निशान के साथ वरिष्ठ व प्रबुद्धजनों शामिल रहेंगे। युवा शौर्य प्रदर्शन करते चलेंगे। सिंहपुरी, कार्तिक चौक, पानदरीबा, बक्शी बाजार, गुदरी चौराहा, पटनी बाजार, गोपाल मंदिर, ढाबा रोड, दानीगेट से होते हुए पुन: सिंहपुरी आएगी। गेर समिति के पंडित देवांश दुबे, पंडित विशेष व्यास, पंडित अथर्व त्रिवेदी, पंडित वेदांत व्यास, पंडित शिवेश त्रिवेदी, पीयूष पांचाल, कृष्णा कुमावत चल समारोह में शामिल होने का अनुरोध किया है।

Related Articles

Back to top button