ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
राजस्थान

नया विक्षोभ सक्रिय, प्रदेश में होली तक खुशनुमा रहेगा मौसम, रविवार को भी बूंदाबांदी के आसार

राजस्थान का मौसम| नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राजस्थान के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में मौसम में बदलाव आएगा। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को भी बारिश की संभावना रहेगी।

प्रदेश में दो दिन हो रही बूंदाबांदी ने कई शहरों में लोगों को गर्मी से राहत दिलाने का काम किया है। शुक्रवार के बाद आज शनिवार को भी बूंदाबांदी होने से मौसम में ठंडक घुल गई। जेएलएन मार्ग, जगतपुरा, टोंक रोड, सीतापुरा सहित अन्य जगहों पर बादलों की आवाजाही और बूंदाबांदी बनी रही। राजस्थान में फरवरी से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। पिछले पांच दिन गर्मी ने लोगों को काफी परेशान किया।

होली तक राहत रहने के आसार

मौसम विभाग के अनुसार होली तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जयपुर समेत अन्य जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। राजस्थान के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में मौसम में बदलाव आएगा। रविवार—सोमवार को अजमेर, जयपुर, उदयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग के जिलों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। राजस्थान के 14 जिलों में बारिश की संभावना है। रविवार को जयपुर, उदयपुर संभाग के जिलों में दोपहर तक हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद देर शाम से मौसम शुष्क होने लगेगा और छह मार्च से एक बार फिर प्रदेश में मौसम साफ हो जाएगा।

मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने एंटी साइक्लोनिक सिस्टम और उत्तर भारत में एक्टिव हो रहे विक्षोभ से मध्य भारत के राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश के हिस्सों में एक नया तंत्र सक्रिय होगा। इससे मौसम में बदलाव आएगा, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलना तय है।

 

Related Articles

Back to top button