ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
विदेश

चीनी घुसपैठ पर पूरी तरह इनकार मोड में हैं पीएम मोदी: राहुल गांधी

लंदन । कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया कि भारत की सीमा के अंदर चीनी घुसपैठ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी तरह इनकार मोड में हैं। उन्होंने लंदन में इंडियन जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के साथ बातचीत में कहा कि हम किसी को भी अपने क्षेत्र में अनाधिकार प्रवेश नहीं करने देते और हमें किसी का डराना-धमकाना मंजूर नहीं है। मगर हाल के वर्षों में चीनियों ने हमारे क्षेत्र में प्रवेश किया और हमारे सैनिकों को मार डाला, लेकिन पीएम पूरी तरह इनकार कर रहे हैं। यही बड़ी समस्या है। यह दावा करते हुए कि चीन की पीएलए द्वारा 2 हजार वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र को नियंत्रित किया जा रहा है, राहुल गांधी ने कहा कि पीएम ने खुद कहा है कि भारतीय भूमि का एक इंच भी नहीं लिया गया है। उनके इस बयान के बाद इस बारे में बीजिंग के साथ बातचीत कैसे की जा सकती है।
कांग्रेस नेता ने भाजपा पर उनके बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया और दावा किया कि सच बताने पर कहा जा रहा है कि वह देश को बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा मेरे बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश करना पसंद करती है। मगर मैं अपने देश को कभी बदनाम नहीं कर सकता। मौजूदा हालात की सच्चाई बताना कोई गुनाह नहीं है। सच तो यह है कि जब हमारे पीएम विदेश गए और कहा कि आजादी के 70 सालों में देश में कोई काम नहीं हुआ है, तो भारत के लोगों ने अपमान महसूस किया। उन्होंने यह भी दावा किया कि विपक्ष भारत में शत्रुतापूर्ण वातावरण में काम कर रहा है, क्योंकि यह अब किसी राजनीतिक दल से नहीं लड़ रहा है, बल्कि अब भारत के संस्थागत ढांचे से लड़ रहा है। हमें भाजपा-आरएसएस से मुकाबला करना है, जिसने हमारे सभी स्वतंत्र संस्थानों पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि देशभर में आवाजों का दमन हो रहा है। भाजपा चाहती है कि भारत खामोश हो जाए, क्योंकि वह देश की समूची संपत्ति मात्र 4-5 लोगों को सौंपना चाहती है।

Related Articles

Back to top button