ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
राजस्थान

आवेदन में हुई त्रुटि सुधारने के लिए खुली विंडो, ऑनलाइन होगा करेक्शन, जानें क्या है तरीका

 रीट | रीट परीक्षा के आवेदनों में सुधार के लिए राजस्थान मिनिस्ट्रियल एंड सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ने करेक्शन विंडो खोल दी है। ऑनलाइन शुक्ल देकर करा सकते हैं सुधार।

रीट परीक्षा 2022 में बैठने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान हुई त्रुटि को सुधारने का एक अवसर दिया गया। इसके लिए राजस्थान मिनिस्ट्रियल एंड सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ने आवेदनों में सुधार के लिए एप्लीकेशन करेक्शन विंडो खोल दी है।

बता दें कि रीट परीक्षा 2022 का आयोजन 25, 26, 27, 28 फरवरी और 01 मार्च 2022 को किया गया था। इसमें बैठने वाले अभ्यर्थियों को अपने आवेदन के कुछ हिस्सों में सुधार करने का एक अवसर दिया गया है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए अभ्यर्थी 12 मार्च 2023 तक अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से प्राइमरी और अपर प्राइमरी लेवल पर 48 हजार पद पर भर्ती होगी। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन में श्रेणी, विशेष श्रेणी, उप श्रेणी, सामान्य शिक्षा, विशेष शिक्षा, शैक्षणिक योग्यता, जिलेवार वरीयता, लिंग एवं वैवाहिक स्थिति, विधवा, परित्यक्ता आदि में भुगतान करके सुधार कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन

त्रुटि सुधार के लिए अभ्यर्थी को ऑनलाइन जाकर 300 रुपये शुल्क देना होगा। अभ्यर्थी rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना यूजरनेम और पासवर्ड इस्तेमाल करके करेक्शन कर सकते हैं।

 

Related Articles

Back to top button