ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मुख्य समाचार

ट्विटर पर दो करोड़ फॉलोअर्स वाली दुनिया के पहली पार्टी बनी भाजपा

सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी होने का दावा

नई दिल्ली । दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी होने का दावा करने वाली भाजपा के खाते में एक और नई उपलब्धि जुड़ गई है। भाजपा ने ट्विटर पर दो करोड़ फॉलोअर्स की संख्या के साथ नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। ट्विटर पर भाजपा के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के फॉलोअर्स की संख्या 20 मिलियन यानी 2 करोड़ तक पहुंच गई है। भाजपा नेताओं के मुताबिक, पार्टी ट्विटर पर फॉलोअर्स के मामले में भी दुनिया की नंबर वन पार्टी है। भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विभिन्न कार्यक्रमों के फोटो को वीडियो फॉर्मेट में शेयर करते हुए लिखा, और यहां हम एकता, सद्भाव, शक्ति और समर्थन का एक नया अध्याय लिखते हैं ! धन्यवाद और बधाई ! हम 20 मिलियन एक साथ हैं!
भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने पार्टी की इस उपलब्धि को लेकर ट्वीट कर कहा, एक और शानदार उपलब्धि में, भाजपा ने अब ट्विटर पर 20 मिलियन (2 करोड़) फॉलोअर्स को छू लिया है। मालवीय ने भाजपा के फॉलोअर्स की इस संख्या को दुनिया में किसी भी राजनीतिक दल के लिए सबसे ज्यादा और बड़े फॉलोअर्स की संख्या बताते हुए इसके लिए धन्यवाद भी कहा। गौरतलब है कि 2 करोड़ फॉलोअर्स की संख्या वाली भाजपा ट्विटर पर सिर्फ तीन व्यक्तियों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के ट्विटर हैंडल को फॉलो करती है।

Related Articles

Back to top button