ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

2 परिवारों को ईंट-भट्‌ठा में मजदूरी कराने के लिए राजस्थान ले गए, एसपी से लगाई गुहार

महोबा: महोबा में मजदूरी न मिलने से परेशान पीड़ित परिवार ने एसपी से गुहार लगाई है।महोबा के पसवारा गांव में रहने वाले 2 मजदूर परिवारों को ईंट-भट्‌ठा में काम कराने के बाद भी ठेकेदारों ने मजदूरी नहीं दी। राजस्थान में सभी से ईट भट्टे में काम कराया गया, लेकिन बकाया 70 हजार रुपए देने से अब ठेकेदार मना कर रहा है।परेशान पीड़ित परिवारों ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की शिकायत करते हुए ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ मजदूरी का पैसा दिलाए जाने की गुहार लगाई है। शहर कोतवाली क्षेत्र के पसवारा गांव में रहने वाले लक्ष्मी प्रसाद और चंदू रैकवार के परिवार को खरेला कस्बे में रहने वाला अशोक सिंह और रज्जू सिंह नामक ठेकेदार ईंट-भट्‌ठा में मजदूरी कराने के लिए अपने साथ राजस्थान प्रदेश के जनपद धौलपुर ले गए थे।महोबा में मजदूरी न मिलने से परेशान पीड़ित परिवार ने एसपी से गुहार लगाई है।ठेकेदारों ने नहीं दिया पैसावहां दोनों ही गरीब परिवारों से ईंट-भट्‌ठे में मजदूरी कराई गई। परिवार सहित ईंट-भट्‌ठा में मजदूरी करने के बावजूद भी ठेकेदारों ने भट्टा मालिक से पैसा लेकर भी इन मजदूरों की मजदूरी नहीं दी गई। दिन रात मेहनत करने वाले मजदूर पेशा परिवारों को जब उन्हें उनकी मेहनत का पैसा नहीं मिला तो उनके द्वारा संबंधित थाने में भी शिकायत की गई है, लेकिन उनकी मेहनत की मजदूरी उन्हें नहीं दी जा रही।एसपी से लगाई मदद की गुहारआखिर में लक्ष्मी प्रसाद और चंदू रैकवार अपने पूरे परिवार के साथ पुलिस अधीक्षक को शिकायत करने पहुंचे और बताया कि वह बेहद गरीब परिवार के लोग हैं। मजदूरी से ही परिवार को पाल रहे हैं, पर उनके साथ ठेकेदारों द्वारा धोखा किया गया है और उनकी मेहनत का पैसा उन्हें नहीं दिया जा रहा। मजदूरी दिलाए जाने की मांग इन मजदूर परिवारों ने एसपी की है। ईंट-भट्‌ठे में मजदूरी का काम करने वाले इन परिवारों को अधिकारियों से ही अब न्याय की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button