ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

बानमौर मुरैना। अवैध रूप से भ्रूण लिंग जांच कर रहे क्लीनिक पर छापामार कार्रवाई ।

मध्यप्रदेश के मुरैना में हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल, जिले के बानमोर में चल रहे गर्भपात सेंटर का खुलासा हुआ है। हरियाणा की कुछ महिलाओं का गर्भपात बानमोर में किया गया था। इसके बाद हरियाणा के फरीदाबाद की स्वास्थ्य टीम ने मुरैना जिला प्रशासन को सूचना देकर योजनाबद्ध तरीके से हरियाणा की गर्भवती महिला को बानमोर भेजा। दलाल के माध्यम से भ्रूण लिंग परीक्षण करवाने भेजी गई हरियाणा की महिला के बैग में जीपीएस सिस्टम रखने के बाद उसके पल- पल की निगरानी की जा रही थी जैसे ही महिला बानमोर के जैतपुर रोड पर स्थित लाखन गुर्जर के मकान में चोरी छुपे चल रहे भ्रूण लिंग परीक्षण व गर्भपात सेंटर पर पहुंची तो हरियाणा की टीम ने मुरैना स्वास्थ्य विभाग व बानमोर थाना टीम के साथ मिलकर छापामार कार्रवाई की है। जिसमें नरेंद्र कुमार नाम का दलाल बानमोर में चल रहे गर्भपात सेंटर पर हरियाणा तक की महिलाओं को लाता था। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button