ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

पंचतत्व में विलीन हुआ सिरमौर की उमरी का लाल

रीवा ।    विंध्य क्षेत्र के रीवा जिले के माटी के एक और लाल ने देश की सुरक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी है। बलिदानी फौजी का पार्थिव शरीर शुक्रवार को उनके गृह ग्राम सिरमौर थाना क्षेत्र के ग्राम उमरी लाया गया है। जहां नम आंखों से लोगों ने अपने लाल को अंतिम विदाई दी और उनके दर्शन किए। इस दौरान गांव में भारी भीड़ देखी गई। रीवा जिले के सिरमौर क्षेत्र के ग्राम पंचायत उमरी निवासी अरुण मिश्रा उम्र 47 वर्ष जो आर्मी मे मेरठ रेजीमेंट असोम में तैनात थे, ड्यूटी के दौरान अचानक ह्रदय गति रुक जाने से उनका दुखद निधन हो गया है।शुक्रवार की सुबह उनका पार्थिव शरीर आर्मी वाहन से ग्राम पंचायत उमरी लाया गया, जहा उनके अंतिम दर्शन के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे हैं, पूरे गांव मे शोक की लहर है, लोग गमगीन हैं, दोपहर 12 बजे अंतिम संस्कार पूरे विधि विधान और राजकीय सम्मान के साथ उमरी गांव में ही किया गया। स्वजन ने बताया कि उपनिरीक्षक अरुण मिश्रा लगभग दो माह पहले घर आए थे और छुट्टी बिताने के बाद वापस चले गए थे। बताया गया है कि वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं उनके दो पुत्र हैं जो गांव में ही रह कर पढ़ाई करते हैं विंध्य के रीवा जिले के उमरी गांव के माटी के लाल अरुण मिश्रा के शहीद होने की खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैली जिसके बाद पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ा चारों ओर देशभक्ति के नारे लगाए जा रहे थे।

Related Articles

Back to top button