ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

हाइवे में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार शिक्षिका की मौत

जबलपुर। सिहोरा थाना क्षेत्र में सुबह के वक्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक की टक्कर से एक स्कूटी सवार शिक्षिका की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सिहोरा वार्ड नंबर 11 कन्या शाला के पास निवासी शुलभा बागरी (51) शासकीय प्राथमिक शाला बरखेड़ा स्कूटी क्रमांक एमपी 20 एसजी 9034 से अपनी साथी शिक्षका स्नेह लता यादव (21) के साथ से स्कूल जा रही थी। करीब 11 बजे वह जैसे ही राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 मनसकरा पेट्रोल पंप के पास पहुंची।उसी समय कटनी तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक एमपी जीए 0235 ने स्कूटी को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक शुलभा बागरी के सिर के उपर से गुजर गया। जिस वजह से उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची एनएचएआई की एंबुलेंस 1033 से शिक्षिका के शव को पीएम के लिए सिहोरा मर्चुरी भिजवाया गया।

 

Related Articles

Back to top button