ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
राजस्थान

ठगों ने क्रेडिट कार्ड बंद कराने का झांसा देकर की ठगी, पुलिस ने दो पीड़ितों को वापस कराए 2.35 लाख

राजस्थान | बांरा पुलिस ने साइबर ठगी का शिकार हुए दोनों पीड़ितों की रकम वापस लौटा दी है। पुलिस उन शातिर ठगों का पता लगाने का प्रयास कर रही हैं जिन्होंने ठगी की वारदात को अंजाम दिया था।

राजस्थान के बारां जिले की साइबर थाना पुलिस ने ठगी के शिकार हुए दो पीड़ितों के 2.35 लाख रुपये रिकवर कर उनके खाते में वापस करा दिए। शातिर ठगों पीड़ितों से बिजली बिल पेंडिंग होने और क्रेडिट कार्ड बंद करने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी की वारदात को अंजाम दिया था।

एसपी राजकुमार चौधरी ने बताया कि 2 जनवरी को जिले में साइबर पुलिस थाना का शुभारंभ हुआ था। अब तक साइबर ठगी के छह केस दर्ज किए गए थे। एक मामले में नाकोड़ा कॉलोनी के रहने वाले पीड़ित गिरिराज प्रसाद से बिजली बिल पेंडिंग होने के नाम पर 74100 रुपए की ठगी की गई थी। वहीं, केका खेड़ी मांगरोल के रहने वाले हरि शंकर से एसबीआई क्रेडिट कार्ड बंद करने का झांसा देकर 161000 रुपये की ठगी की गई थी।

ठगी की शिकायत पर साइबर थाना अधिकारी नेत्रपाल सिंह पीड़ितों से आरोपियों के बैंक खातों की जानकारी ली। इसके बाद उनके खातों पड़ी रकम को फ्रीज करवाया। दोनों पीड़ितों से ठगे गए 235000 रुपये उनके बैंक खाते में वापस करा दिए गए हैं।

 

Related Articles

Back to top button