ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

भाजपा-शिंदे गुट को झटका, कस्बा पेठ उपचुनाव में कांग्रेस को जीत 

मुंबई । कांग्रेस उम्मीदवार रवींद्र धंगेकर ने गुरुवार को महाराष्ट्र के कस्बा पेठ उपचुनाव में जीत दर्ज की। भारतीय जनता पार्टी अपने गढ़ पुणे की कस्बा पेठ सीट को बरकरार रखने में विफल रही और भाजपा उम्मीदवार हेमंत रसाने को हार का सामना करना पड़ा। कस्बा पेठ सीट पर भाजपा 28 साल से जीत दर्ज करती आई थी। पुणे से भाजपा सांसद गिरीश बापट ने 2019 तक पांच बार इस सीट का प्रतिनिधित्व किया था। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, कांग्रेस और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के गठबंधन महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के समर्थन वाले उम्मीदवार धंगेकर ने भाजपा के गढ़ में सेंध लगाने में कामयाबी हासिल की।

कस्बा पेठ में कांग्रेस की जीत महत्वपूर्ण है, क्योंकि पिछले साल जून में राज्य सरकार बदलने के बाद सत्तारूढ़ भाजपा-एकनाथ शिंदे के नेतृत्व और विरोधी एमवीए के बीच यह पहली सीधी टक्कर थी। साल 1995 के बाद भाजपा को इस सीट पर हार का मुंह देखना पड़ा है। जीत के बाद धंगेकर ने कहा कि जिस दिन भाजपा को मेरे खिलाफ प्रचार करने के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के अलावा 40 स्टार प्रचारकों की फौज उतारी थी और प्रचार के लिए देवेंद्र को नीचे उतरना पड़ा, तब मैंने उसी समय चुनाव जीत लिया था। उन्होंने कहा, यह जनता की जीत है। जिस दिन मैंने नामांकन पत्र भरा, उसी दिन कस्बा पेठ क्षेत्र की जनता ने मुझे जिताने का फैसला कर लिया था। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जीत से खुशी की लहर है।
कसबा सीट से चुनाव हारने के बाद बीजेपी प्रत्याशी रसाने ने भी अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, मैं प्रत्याशी के तौर पर पिछड़ गया।

Related Articles

Back to top button