ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
खेल

मुंबई क्रिकेट संघ का बड़ा फैसला, वानखेड़े स्टेडियम में लगेगी सचिन की प्रतिमा

मुंबई। मुंबई के मशहूर वानखेड़े स्टेडियम में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी। इस मैदान पर इस महान बल्लेबाज ने भारत के लिए अपना आखिरी मैच खेला था। मुंबई क्रिकेट संघ के अधिकारियों के मुताबिक, प्रतिमा का अनावरण 23 अप्रैल को सचिन तेंदुलकर के 50वें जन्मदिन पर या इस साल के विश्व कप के दौरान किया जा सकता है। मुंबई क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अमोल काले ने इस घोषणा की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि वानखेड़े स्टेडियम में यह पहली प्रतिमा होगी, हम तय करेंगे कि इसे कहां रखा जाए। अमोल काले ने कहा कि सचिन तेंदुलकर भारत रत्न हैं। सभी जानते हैं कि उन्होंने क्रिकेट के लिए क्या किया। जब वह 50 वर्ष के हुए तो यह एमसीए की ओर से सराहना का उपहार है। मैंने तीन हफ्ते पहले उनसे बात की और उनकी सहमति ली। आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने 16 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। वह भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। सचिन तेंदुलकर ने वनडे और टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाए हैं। उनके नाम टेस्ट करियर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 15 हजार 533 रन बनाए। सचिन तेंदुलकर ने भारत के लिए 200 टेस्ट, 463 वनडे और एक टी20 मैच खेला है। उनके पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक (100) और रन (34,357) का रिकॉर्ड है।

 

Related Articles

Back to top button