ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
खेल

तेजिंदर पाल सिंह तूर ने राष्ट्रीय थ्रो चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

जकार्ता एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले शॉटपुटर तेजिंदर पाल सिंह तूर ने बुधवार को बेल्लारी के इंडियन इंस्ट्टीयूट ऑफ स्पोर्ट्स में खेली जा रही राष्ट्रीय थ्रो चैंपियनशिप में गोला फेंक का स्वर्ण जीत लिया। उन्होंने 19.95 मीटर गोला फेंककर पटियाला में बनाए गए अपने ही रिकॉर्ड 19.94 मीटर को एक सेंटीमीटर से पीछे छोड़ा। हालांकि, उन्होंने 20 मीटर की दूरी नापने की चार बार कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए।

पंजाब के करनवीर सिंह ने 19.54 मीटर रजत और दिल्ली के सााहिब सिंह ने 18.77 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता। महिलाओं की हैमर थ्रो में उत्तराखंड की रेखा सिंह ने 54.44 मीटर की दूरी के साथ स्वर्ण जीता। राजस्थान की मंजू बाला 53.83 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। पुरुषों के हैमर थ्रो का स्वर्ण राजस्थान के युवराज जाखड़ ने 52.69 मीटर के साथ जीता।

तमिलनाडु के दिनेश (52.32) दूसरे और उत्तर प्रदेश के मेराज अली (51.71) तीसरे स्थान पर रहे। पुरुषों के डिस्कस थ्रो का स्वर्ण हरियाणा के मंजीत ने 51. 24 मीटर के साथ जीता। राजस्थान के प्रवीण कुमार (50.88) दूसरे और यूपी के दीपक यादव (49.72) तीसरे स्थान पर रहे।

Related Articles

Back to top button