ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

बरेली के शाही में बच्ची की चप्पल चुराने की तोहमत लगाकर मंदबुद्धि युवक की लाठी से पीटकर की गई हत्या

बरेली| बरेली के शाही में मंदबुद्धि युवक की लाठी से पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। बच्ची की चप्पल चुराने का आरोप लगाकर मंदबुद्धि युवक को बेरहमी से पीटा। पोस्टमार्टम में सिर की चोट से मौत की पुष्टि हुई है।

बरेली के शाही थाने के गांव बिहारीपुर में एक मंदबुद्धि युवक को लाठियों से बुरी तरह पीटा गया, रात में उसने दम तोड़ दिया। युवक की मां ने हत्या का आरोप लगाया है, पोस्टमार्टम में भी सिर की गंभीर चोट से मौत की पुष्टि हुई है। अधिकारी तहरीर के मुताबिक कार्रवाई की बात कह रहे हैं।

गांव निवासी कमला देवी के अनुसार उनके घर के पास धर्मस्थल है। उनका बेटा 28 वर्षीय किशनपाल मंदबुद्धि है। सोमवार सुबह साढ़े छह बजे किशनपाल वहां झाडू़ लगा रहा था। गांव के बच्चे होलिका स्थल पर फूल डालने के बाद धर्मस्थल पर फूल डालने आए थे। तभी एक बच्ची की चप्पल गायब हो गईं।

बच्ची ने शिकायत की तो उसके घरवालों ने किशनपाल पर चप्पल गायब करने का आरोप लगाकर उसे बुरी तरह पीटा। जैसे-तैसे वह छूटकर घर आया तो एक महिला समेत करीब छह लोग उनके घर में घुस आए और बेटे को दौड़ाकर लाठियों से पीटा।

इससे उसके सिर में अंदरूनी चोट आईं हैं। लोग बचाने आए तो उन्हें मारने की धमकी दी। मां ने बताया कि किशनपाल के मुंह से काफी खून निकला और देर रात उसकी हालत बिगड़ गई। सुबह चार बजे उसकी मौत हो गई। सूचना पर शाही थाना पुलिस पहुंची। थानाध्यक्ष बलबीर सिंह ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। देर शाम पोस्टमार्टम हुआ तो सिर में अंदरूनी गहरी चोटों से मौत की पुष्टि हुई।

बेटा ही था सहारा
कमला देवी ने बताया कि उनके पति की कई साल पहले मौत हो चुकी है। उनके तीन बेटे और चार बेटियां हैं। बेटियों की शादी हो चुकी है। दो बेटे बाहर मजदूरी करते हैं। वह किशनपाल के साथ ही रहती थीं।

 

Related Articles

Back to top button